आप यहां अपना विज्ञापन कर सकते हैं

19 06 2007

यह दिल्ली गेट की दीवार है. लालकिले के चारों और बनी चारदीवारी से अंदर जाने के लिए जो कुछ दरवाजे बने थे उनमें से दिल्ली गेट भी एक दरवाजा है. लालकिले के चारों ओर बनी इस दीवार के बीच बसे शहर को वाल्ड सिटी भी कहते हैं. यह विज्ञापन दिल्ली गेट के पास लगा है जहां फिलहाल इस दीवार के पिछवाड़े में दिल्ली वेस्ट मैनेजमेन्ट का कूड़ाघर है. क्या कोई बता सकता है कि लालकिले की सुरक्षा में बनी दीवारों का अब यही उपयोग रह गया है?